खैरथल

पुष्करणा ब्राह्मण समाज ने दिया जिला बचाओं संघर्ष समिति को समर्थन व सहयोग 

60 वें दिन भी आंदोलन मे लोगों का जोश और जज्बा बरकरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल।  खैरथल- तिजारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने के भजनलाल सरकार के फैसले और सांसद भूपेन्द्र यादव के समर्थन के बाद जिले की जनता का विरोध लगातार जारी है आंदोलन के 60 वें दिन पुष्करणा समाज खैरथल के लोग बड़ी संख्या में खैरथल गांव से गाजे-बाजों के रैली निकालते हुए अनाज मंडी धरना स्थल पर पहूंचे समाज के बूजर्ग लोग घोड़ियों पर बैठे थे आगे बैण्ड चल रहा था ऐसा लग रहा था जैसे किसी की बारात जा रही हो धरना स्थल पर जिला बचाओं संघर्ष समिति ने समाज का जोरदार स्वागत किया और आभार जताया।  धरना सभा को संबोधित करते हुए समाज के वक्ताओं ने कहा हम सब खैरथल के साथ खड़े है कुछ लोग जो जिले से छेड़छाड़ करने का सपना पाले है पूरा नही होगा हम अपने हक के लिए कहीं तक भी लड़ेगे गीता लोढ़ा ने सांसद भूपेंद्र यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा मंहगाई,बेरोजगारी, विकास पर तो कुछ कर नही पाये जिला हटाने की बातें करने लगे चुनाव मे जो वादे किये वो पूरा करे जिला हम कहीं ले जाने नही देगे इस अवसर पर पुष्करणा समाज के 98 वर्षीय श्री हाथीराम जी लोढ़ा, घनश्याम वासु,सेवाराम दादाणी,जय प्रकाश हेड़ाऊ,मणिलाल व्यास,हरीश व्यास नारायण छंगाणी,अश्विनी आचार्य,अर्जुन नंदानी,अशोक हेड़ाऊ,मणिलाल मांधु, मोहन वासु,किशोर भगत,जय हेड़ाऊ,दामोदर आचार्य,सतीश लोढ़ा, यशवंत मांधु, राजेश कावता,किशोर आचार्य,राजू पंडित,कुमुद हेड़ाऊ
शंकर लाल पुरोहित,राम दुलानी,संतोष हेडाऊ परमेश्वरी देवी,गीता देवी,विमला देवी,निरमला देवी सहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष मौजूद रहे धरना स्थल पर विधायक दीपचन्द खैरिया  निक्की प्रजापति, सर्वेश गुप्ता , गिरीश डाटा ,विक्की चौधरी,शिवचरण गुप्ता, तैय्यब अगवानी,शिवानी शर्मा   ने भी अपने संबोधन मे जिले के नाम और मुख्यालय बदलने को लेकर सरकार व भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और इसे जनता से धोखा बताया और कहा जिला बचाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा संघर्ष समिति की ओर से सर्वेश गुप्ता ने पुष्करणा समाज  के समर्थन और सहयोग के लिए समाज का आभार प्रगट किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button