बरेली
48 वाँ आदर्श रामलीला मेले का गणेश ल पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड लगने वाले 48 वाँ श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति द्वारा रामलीला महोत्सव का शनिवार की शाम समय लगभग 8:00 बजे आंवला लोकसभा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप , एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं बीजेपी आवला जिला अध्यक्ष, आदेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से श्री गणेश पूजन एवं भगवान श्री राम के मुकुट पूजन कर शुभारंभ किया|। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा भगवान श्री राम हम सब के आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम है श्रीराम के आदर्शों पर चलकर अपने आप को चरित्रवान बनाएं| उद्घाटन समारोह में नगर के तमाम लोग मौजूद थे तथा उद्घाटन समारोह के बाद मेले के अध्यक्ष अतीश अग्रवाल ने फूल माला पटका पहनाकर, माननीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप , कुंवर महाराज सिंह एमएलसी विधायक रामपुर-बरेली, क्षेत्रीय विधायक डॉ0श्याम बिहारीलाल,बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, आदेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष आंवला का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया तथा पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया। मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा श्री गणेश पूजन के बाद नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, आतिश अग्रवाल , विकास अग्रवाल शानू , प्रतीक सिंगल , ब्रह्मा शंकर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल बवलू ,ओमवीर गुर्जर , आदित्य गुप्ता, संदीप मोहन अग्रवाल, शैलेश सिंह (मीडिया प्रभारी), दिनेश सिंह, अनुज पांडे, पुष्पेंद्र यादव, अमित पांडे, मयंक अग्रवाल, वीएन अग्रवाल सहित मेला कमेटी के समस्त सदस्य एवं नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।



