पाकुड़

चोरी के बाइक बरामदगी के साथ तीन चोर भी गिरफ्तार

Three thieves arrested along with the recovery of stolen bike

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पत्थरघटा निवासी अलाउद्दीन विश्वास के लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के साथ मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या- 263/ 2025 के दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में उक्त कांड के उद्वेदन हेतु गठित विशेष जांच टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान माल पहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या- 263/2025 के दर्ज प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सागर मंडल, कुलदीप मंडल व चन्दन कुमार राय पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। साथ ही चोरी के बाइक भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि उल्लेखनीय कांड संख्या- 263/2025 के अनुसंधान जारी है। साथ ही इस छापेमारी में एसआई राहुल कुमार गुप्ता, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई मिथुन रजक व सहायक पुलिस निरीक्षक समेत मालपहाड़ी ओपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button