अमरोहा

ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर दादी की उपचार के दौरान मौत पोता घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा ; हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर उपचार के दौरान दादी की मौत पोता घायल। शनिवार की दोपहर रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी समीर अपनी दादी अज़ीज़न को नगर से लेकर अपने घर जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक तीसरा मील के निकट अलीगढ़ मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगता ही बाइक सवार दादी पोते सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के निजी चिकित्सक क्या भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दादी अज़ीज़ान 65 वर्षीय की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अज़ीज़न के शव को घर ले गए। वह घायल पोते का उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। खबर लेकर जाने तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button