गोड्डा

जन शिकायत की समीक्षा कर पेंडिंग पड़े मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश-उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
 गोड्डा: समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा  अंजली यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार में आए हुए आवेदनों पर संबंधित विभागों के द्वारा विचार- विमर्श करते हुए बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जनता दरबार में आए हुए आवेदनों पर गहन जांच कर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार में आए हुए विभिन्न विभागों के 208 लंबित मामलों पर विचार- विमर्श  किया गया।उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि यथाशीघ्र संबंधित पदाधिकारी संज्ञान में लेते हुए पेंडिंग पड़े मामलों की जांच कर उन्हें निष्पादित करें । जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं का निष्पादन यथाशीघ्र की जाए। उपायुक्त  के द्वारा जिले में पेंशन से  संबंधित मामलों पर विचार -विमर्श कर सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द पेंशन संबंधी मामलों का निष्पादन किए जाएं। उपायुक्त  के द्वारा बताया गया कि पेंडिंग पड़े मामले जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर किए जाए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पेंशन योजना के मामलों को लेकर खुद संज्ञान लेते हुए सही लाभुकों की पहचान कर उक्त लोगों तक लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त गोड्डा  दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता ,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारीगण ,संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी कार्यालय प्रधान मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button