भारतीय किसान यूनियन भानू का सम्मेलन — भारी संख्या में पहुंचे किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा सहारनपुर जनपद के इस्लामनगर में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले व मंडल के सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर देवेंद्र चौहान ने की जबकि संचालन विकास गुर्जर नौरोजा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूनियन किसानों की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी और सरकार तक उनकी समस्याएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजू मानजा, मंडल अध्यक्ष मंजली चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, ठाकुर देव सुमन, युवा जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप राणा, चौधरी राजीव जिलाध्यक्ष बागपत, युवा जिला अध्यक्ष मेरठ अभिषेक, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर मनीष ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रवीन गुर्जर, जिला सचिव पदम गुर्जर, जिला अध्यक्ष प्रतिनिव चौधरी बागपत से विक्रांत चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान किसानों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
राष्ट्रीय महासचिव शर्म सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मिली चौहान, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री, जिला महासचिव शारिक बलवान चौधरी, अनुज गुर्जर, मुस्तकीम गुर्जर, अजय पवार, शाबान खान, लियाकत कुरैशी, इरफान कुरैशी, संजय लोक गायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर भारी संख्या में किसान एकजुट होकर सम्मेलन में पहुंचे और यूनियन के प्रति अपना समर्थन जताया।




