ललितपुर
सड़क निर्माण को जल्द पूर्ण कराये जाने की मांग
जिला पंचायत से पास सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे दबंग

मोहल्लेवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। हाई-वे से करीब सात सौ मीटर दूर बसे मोहल्ला मथुरानगर में जिला पंचायत से पास हुयी सड़क का जल्द निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर लोगों ने एकराय होकर जिलाधिकारी अमनदीप डुली को एक ज्ञापन सौंपा है। बताया कि पनारी नहर पर सड़क से मिलने वाले स्थान व दूसरी ओर मसौराकलां गांव के दोनों मौजाओं के मिलन पर रास्त है, जो कि हाई-वे से 700 मीटर दूरी पर मोहल्ला मथुरानगर बसा है, जो कि कच्चा है, यहां से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां होती हैं। आरोप है कि यहां के लिए जिला पंचायत से सड़क पास हो गयी है, लेकिन यहां रहने वाले एक दबंग व्यक्ति द्वारा सड़क निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कोई बीमार व्यक्ति अस्पताल नहीं जा पा रहा है, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी है और बुजुर्गों-महिलाओं को भी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। इसलिए मोहल्लेवासियों ने जिला पंचायत से पास सड़क का जल्द निर्माण कराये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय कपूर सिंह पटेल, बालकिशन, मोनू नायक, रानू, वंशी, महेश, रामसिंह पटेल, शकुंतला सहरिया, दशरथ, रामलाल, राजकुमार, जितेन्द्र सिंह, अभी, अनु राजा, बृगभान सिंह, हरिओम सहरिया, राहुल, राजा, अवधेश, अभिषेक, धीरज, छन्नूलाल आदि मौजूद रहे।



