खैरथल

खैरथल में 60वें दिन भी लोगों का धरना जारी

बोले- जिले से छेड़छाड़ ना करने का लिखित अश्वासन  मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन: भारी बरसात मे भी बैठे रहे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। जिले के नाम और मुख्यालय बचाने की मांग को लेकर जिला बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों का धरना सोमवार  को 60 वें  दिन भी जारी रहा। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि अब उनको किसी के आश्वासन की जरूरत नही है हमें सरकार से लिखित मे चाहिए कि खैरथल-तिजारा जिले के नाम और मुख्यालय से कोई छेड़छाड़ नही की जाएगी ,दूसरी ओर सरकार और भाजपा मौन है लोगो ने कहा दो माह के आंदोलन के बाद भी मौन धारण करके सरकार खैरथल-तिजारा जिले का अपमान कर रही है
 भारी बरसात मे भी लोग आज खुले टेण्ट मे बड़ी संख्या में बैठे जिससे लगता है लोगो के हौसल्ले बुलंद है दो महिने के लगातार आंदोलन के बाद भी जोश और जज्बा बरकरार है
धरने पर राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक दीपचंद खेरिया, गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, वीर सिंह ढ़िल्लन,नारायण छागाणी, तैय्यब खान, अल्पसंख्यक युवा नेता रफीक खान, संदीप पाटिल, फकीरचन्द संरपच,प्रधान बी पी सुमन, दीपक चौधरी, योगेश गूर्जर, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button