सुंदर नगर थाना नें लूटपाट के मामले में दो को भेजा जेल
Sundar Nagar police station sent two people to jail in a robbery case.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। 19 सितंबर 2025 को समय करीब 04 बजे सुबह में अज्ञात चालक एवं उसके 2 दोस्तों द्वारा गम्हरिया के रहने वाले शुभांकर एवं उसकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े को टाटा नगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड ले जाने की बात बोल कर ऑटो में बैठाया। ऑटो चालक एवं उसके दोनों दोस्त द्वारा शुभांकर एवं उसकी गर्लफ्रेंड योगिता को मानगो बस स्टैंड न ले जाकर सुन्दरनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत टाटा हाता रोड स्थित भुरुडीह रेलवे फाटक के आगे बायीं तरफ सुन सान रास्ता होते हुए जंगल की तरफ ले गये तथा शुभांकर एवं उसकी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ मार पीट एवं चाकू का भय दिखा कर दोनों के पास से 03 मोबाईल, 19000 रुपये नगद एवं काला रंग का पिठु बैग, गुलाबी रंग का लेडीज पर्श (साईड बैग) लूट लिया तथा शुभांकर रावत के द्वारा विरोध करने पर चाकू चलाया, जिससे उंगली में जख्म पहुंचा। शुभांकर एवं उसकी गर्लफ्रेंड योगिता किसी तरह भाग कर मेन रोड पर पहुंचे एवं ग्रामीण की मदद से थाना को सूचित किये। एस संबंध में पीड़िती योगिता बोबड़े के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर 03 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध सुन्दनगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया था। वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार कांड का उद्भेदन हेतु टीम गठीत कर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कांड में संलिप्न 02 अप्राथमिकी अपराधकर्मी को पकड़ा गया, जिनके पास से घटना में लूटे गये निम्नलिखित सामानो की बरामदगी की गई। एक अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।



