नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : एयर फोर्स डे के मौके पर गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कुछ मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक से जुड़ी ताज़ा जानकारी और अपडेट के लिए नागरिकों को गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल और व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने की सलाह दी गई है।
X हैंडल: @Gzbtrafficpol
व्हाट्सएप चैनल: गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिसयातायात पुलिस का कहना है कि एयर फोर्स डे से जुड़े कार्यक्रमों के चलते सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़ा


