साहेबगंज
आरसेटी के द्वारा युवक युवतियों को दी जा रही है प्रशिक्षण
Training is being provided to young men and women by ARSETI.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियां को कई तरह के प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।इसी के तहत 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर और 13 दिवसीय कॉस्टयूम ज्वैलरी उद्यमी आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करने जा रही है।जिसका रजिस्ट्रेशन आरसेटी मे शुरू हो गया है।जिसकी जानकारी आरसेटी के निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक ने दी।उन्होंने इच्छुक युवक युवतियाँ से जल्द से जल्द आरसेटी मे आकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है,ताकि जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा सके।



