रामपुर शाहबाद
नगर में सड़क हादसा दो युवक गंभीर रूप से घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार देर रात शाहबाद बिलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद के मोहल्ला मंगोली निवासी धर्मेंद्र मंगोली में मिठाई और पकौड़ी दुकान चलाते है। रविवार देर रात वह बाइक पर सवार होकर कारीगर रमेश निवासी नगर शाहबाद को छोड़ने शहर में आ रहे थे, तभी रास्ते में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र और रमेश घायल हो गए। जिनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



