सिंगरौली

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह अक्टुबर वर्ष 2025 का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय बैढन में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के मशांनुसार मानव एंव वन्यप्राणी सह अस्तित्व की अवधारणा अनुरूप वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह अक्टुबर वर्ष 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन्य प्राणी सरंक्षण पर आधारित चित्रकला एंव निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यालय के छात्र एंव छात्राओं का प्रर्दशन सराहनीय रहा जिसमें निबंध प्रतियोगिता में  संजना विश्वकर्मा द्वारा प्रथम सत्य प्रकाश शाह द्वारा द्वितीय, आकाश कुमार शाह द्वारा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार चित्रकला में आशिकी गुप्ता द्वारा प्रथम , सोनु कुमार वैश्य द्वारा द्वितीय एंव दीपक कुमार साकेत ,  दीपांजली नामदेव को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे सफल विद्यार्थी को पुरस्कार वितरण पारसनाथ द्विवेदी प्रार्चाय शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय बैढन, नरेन्द्र त्रिपाठी उपवनमण्डल अधिकारी बैढन एंव राजकुमार यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढन द्वारा किया गया एंव उपस्थित अतिथियों द्वारा वन्य प्राणी कें सरक्षण के महत्व एंव सह अस्तित्व की आवधारण पर उपस्थित छात्र एंव छात्राओं को जागरूक किया।
आयोजन में  शिमला पाण्डेय शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय बैढन, राधेश्याम गुप्ता शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय बैढन, सुरेश सिंह मरकाम परिक्षेत्र सहायक बैढन, महेन्द्र तिवारी बीट प्रभारी बैढन, संजीव शुक्ला बीट प्रभारी नवानगर, सत्यवीर सिंह वनरक्षक वनमण्डल कार्यालय, सर्वेश तिवारी बीट प्रभारी गडरिया, श्रीमति पुष्पा सिंह वनरक्षक विशेष कर्तव्य वन परिक्षेत्र बैढन शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button