सिंगरौली

 संघ के शताब्दी वर्ष पर महिलाओं के सशक्तिकरण का महाआयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाकौशल प्रांत के सिंगरौली जिले में 5 अक्टूबर से 23 जनवरी तक विशेष “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्य रूप से मातृशक्ति को केंद्र में रखते हुए किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पत्रकार वार्ता में दी गई, जिसमें सप्त शक्ति संगम के विभाग प्रभारी सुधाकर प्रसाद तिवारी, जिला संयोजिका नीलम मिश्रा, सह संयोजिका गायत्री श्रीवास्तव, एवं जिले की वक्ता शालिनी द्विवेदी उपस्थित रहीं।जिला संयोजिका नीलम मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और पर्यावरण-संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही, इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के माध्यम से यह आयोजन 21 ग्रामीण और 15 नगरीय स्थानों पर किया जाएगा। जिन स्थानों पर 500 से कम की संख्या होगी वहां 2 कार्यक्रम, और 500 से अधिक की संख्या वाले स्थानों पर 4 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे महाकौशल प्रांत में लगभग 1500 कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।सप्त शक्ति संगम के माध्यम से परिवार, समाज और संस्कृति को जोड़ते हुए, महिलाओं को जागरूक और संगठित करने का यह प्रयास निश्चित ही क्षेत्र में एक नई सामाजिक ऊर्जा का संचार करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button