खैरथल

जिला कलक्टर ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा । जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में आबकारी, ट्रांसपोर्ट, पंजीयन एवं मुद्रांक व वाणिज्य कर विभाग की रेवेन्यू टारगेट्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर कुमार ने आबकारी, पंजीयन एवं मुद्रांक, ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य कर विभाग के द्वारा जिले को दिए गए रिवेन्यू टारगेट की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में अपने टारगेट्स को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग को एनसीआर क्षेत्र में अवधि पार वाहनों पर कार्यवाही करने तथा फ्लाइंग टीम को टारगेट निर्धारित कर राजस्व प्राप्ति लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, वाणिज्य कर आयुक्त, परिवहन विभाग, जिला आबकारी अधिकारी, मुद्रण एवं पंजीयन विभाग के अधिकारी  मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button