गाजियाबाद
भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हुए शामिल
भगवान वाल्मीकि को बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाजियाबाद। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति द्वारा लोनी रामलीला मैदान से एक भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर ने तिराहा स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में नमन किया, उनका आशीर्वाद लिया और सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद विधायक श्री गुर्जर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा
> “महर्षि वाल्मीकि जी केवल रामायण के आदिकवि ही नहीं, बल्कि समाज में समरसता, ज्ञान और सद्भाव के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।” कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर ने इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष हिमांशु लोहरा जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



