बरेली
महर्षि बाल्मीकि जी ने सिखाया कि कर्म और आचरण से ही व्यक्ति की पहचान बनती- शिव चरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस बरेली में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने यह सिखाया कि कर्म और आचरण से ही व्यक्ति की पहचान बनती है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को यह सिखाया कि बदलाव की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर ने कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता को समानता, आत्मसम्मान और न्याय का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि महर्षि वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग सत्य, समानता और न्याय पर चलकर समाजवादी विचारधारा को गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुँचाया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव,अमित राज यादव,महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, जिला सचिव बृजेश ,नाजिम कुरैशी,युवजनसभा के जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज,संजीव कश्यप,राम नाथ प्रधान, हरविंदर सिंह प्रधान,चेतराम गंगवार, हैप्पी यादव, कुरैशी,हरिओम प्रजापति,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,रमीज हाशमी, युधिष्ठिर सिंह,बाबा मियां,डॉ चांद ,ओमपाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।




