बरेली
महर्षि वाल्मीकि विश्व में धर्म रक्षक और न्याय के प्रतीक थे ; नगर अध्यक्ष दिनेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की की जयंती बड़े ही भावपूर्ण ढंग से कटरा चांद खान में मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आदिऋषि महर्षि वाल्मीकि विश्व में धर्मरक्षक और न्याय की प्रतीक थे, उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की और लेखनी का बोध कराया। उनके इन कार्यों के लिए हमेशा उनका स्मरण होता रहेगा।महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आशीष रुस्तम, कोषाध्यक्ष तीर्थ मधुकर, सचिव एंड्रयूज मैसी, सुरेश दिवाकर, विनोद कुमार, प्रवीण उपाध्याय, , धीरज मधुकर, शाकिर सकलैनी, रवि मार्टिन आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करते कर अपने विचार व्यक्त किये ।



