हापुड़

पीसीएस परीक्षा की तैयारी: डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

​हापुड़। आगामी पीसीएस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिषेक पाण्डेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा से संबंधित सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ विस्तृत चर्चा की। ​डीएम अभिषेक पाण्डेय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ​एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ​बैठक में सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि जिले में पीसीएस की परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button