अमरोहा
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले तीन गिरफ्तार
अमरोहा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र में एक युवती को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और यौन उत्पीड़न का दबाव बनाने के आरोप में तीन आरोपियों को रहरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग पांच महीने पहले जब वह घर में नहा रही थी, तब गांव के बिन्नू कुमार पुत्र शो सिंह और चंद किरन पुत्र सतपाल ने उसकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती से 30 हजार रुपये ऐंठे। इसके बाद भी वे लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वे वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाकर रिकॉर्डिंग करते थे और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। युवती ने यह भी बताया कि आरोपी एक साल से उसका पीछा कर रहे थे और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जब पीड़िता ने अपने भाई को इस बारे में बताया और भाई ने परिजनों से शिकायत की, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रहरा



