मेरठ

एमआईईटी की दो छात्राओं का ताइवान की प्रतिष्ठित संस्था में चयन

ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने वाली अग्रणी संस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ।  एमआईईटी की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) की छात्रा नंदिनी तथा बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की छात्रा वंशिका वशिष्ठ का चयन ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल में हुआ है।
ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल, ताइवान सरकार द्वारा प्रायोजित एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी व्यापार संवर्धन संस्था है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और व्यावसायिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती है।
एमआईईटी में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल के डायरेक्टर विंसेंट लीन, मैनेजर टैरेसा वेंग और ट्रेड प्रमोशन स्पेशलिस्ट पुनीत दुरेजा ने ताइवान ट्रेड एक्सपो हेतु छह छात्रों का प्रारंभिक चयन किया था, जिसके बाद अंतिम चरण में नंदिनी और वंशिका का फाइनल चयन किया गया।
प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि एमआईईटी छात्रों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय अवसरों से भी जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य छात्रों को वैश्विक बाजार में कार्य करने की दक्षता और अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें।
संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर और सुशील शर्मा ने चयनित छात्राओं को बधाई दी।
ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल की स्थापना वर्ष 1970 में ताइवान सरकार एवं प्रमुख औद्योगिक संगठनों के सहयोग से की गई थी। इसका मुख्यालय ताइपे में स्थित है, जहां 1,300 से अधिक व्यापार विशेषज्ञों की टीम कार्यरत है। जिसका उद्देश्य ताइवान की कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना और विदेशी उद्यमों को ताइवान में व्यापारिक एवं निवेश अवसरों की खोज में सहायता प्रदान करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button