बागपत

योगासन में वंश ने जीता स्वर्ण पदक

गांव में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। 69वीं परदेशी विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं का योगासन प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में किया गया था। यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में 3 से 6 अक्टूबर तक चली। इस प्रतियोगिता में वंश पुत्र प्रमोद प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मेरठ मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पारंपरिक (Traditional) इवेंट के अंतर्गत अंडर-17 आयु वर्ग में खेलकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वंश ने अपनी इस उपलब्धि से अपने माता-पिता, ग्राम (सूप) जिला बागपत तथा मेरठ मंडल का नाम गौरवान्वित किया है। वंश पिछले दो वर्षों से आनंद योग आश्रम में निरंतर मेहनत कर रहा है। ग्रामवासियों ने वंश की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गांव लौटने पर वंश का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ग्राम प्रधान रुपेश चौधरीगुरु आनंद योगीप्रकाश प्रजापतिदेवेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वंश अब जल्द ही नेशनल खेल प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित होगा। पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button