भाजपा सरकार दे रही टीबी मरीजों को बेहतर इलाज़
बहादुरपुर में अर्बन आरोग्य मंदिर में 30 मरीजों को पोषण कीट वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। तिलोई भाजपा विधायक के पुत्र मृंगाकेश्वर शरण सिंह ने अर्बन आरोग्य मंदिर चौधराना में 30 टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार टीबी के मरीजों के लिए बेहतर इलाज़ के लिए पूरी तरह से सजग है।
श्री सिंह ने बताया कि सरकार इलाज़ के साथ हर टीबी मरीजों को सीधे उनके खाते में प्रतिमाह एक हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। यह सहायता मरीजों को पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में मदद करती है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सक अधिकारी सीएमओ अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सजगता के कारण ज़िले में टीबी के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने जानकारी दी कि ज़िले की कुल 682 ग्राम पंचायतों में से 280 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि अर्बन आरोग्य मंदिर चौधराना जायस में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। अमेठी जनपद में दो अर्बन आरोग्य मंदिर है, एक ज़िला मुख्यालय गौरीगंज में दूसरा जायस में। जायस स्थित अर्बन आरोग्य मंदिर में मरीजों को ओपीडी और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, प्रधान प्रदीप कुमार सिंह, प्रदोष सिंघानिया, नीरज सिंह, रामबहादुर सोनी, धर्मेंद्र वर्मा, सिद्धांत जैन, प्रकाश मौर्या, सुधा वर्मा, डॉ. सुनील, सरिता देवी, राम सुन्दर, अजय सोनी सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद।

