गोड्डा
पीड़ित महिला को समुचित सुविधा सुनिश्चित हो :: सचिव
डालसा सचिव ने वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने सदर प्रखंड परिसर स्थित पांच शैय्या वाले सखी -वन स्टाप सेंटर- का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डालसा सचिव ने वन स्टाप सेंटर की गतिविधियों, मिलने वाली सुविधाएं, रखरखाव, सफाई सहित अन्य जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि वन स्टाप सेंटर किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सकीय , कानूनी, मनोवैज्ञानिक व परामर्श सहायता तत्काल प्रदान किया जाता है। यह महिलाओं के लिए अहम केन्द्र है। ऐसे में हाईकोर्ट के निर्देश पर समय- समय पर इन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली जाती है ताकि पीड़ित महिलाओं को उचित संरक्षण व योजनाओं का लाभ मिल सके। वन स्टाप सेंटर के परामर्शदाता युगल किशोर ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर का उद्देश्य परिवार, समुदाय व कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं का समर्थन करना, शरीरिक, यौन, भावनात्मक, मानसिक, आर्थिक दुर्व्यव्हार से पीड़ित महिलाओं को उम्र, वर्ग, जाति, शिक्षाकी स्थिति, वैवाहिक स्थिति, नस्ल , संस्कृति आदि का भेदभाव किए बिना आश्रय दिया जाता है। इसके अलावा यौन उत्पीड़न, शोन शोषण, घरेलु सिंहा, तस्करी, सम्मान संबंधी अपराधों, हमलों या छेड़-छाड़ के प्रयास के कारण किसी भी तरह की हिंसा का सामना करने वाली पीड़त महिलाओं को विशेष सेवाओं के साथ वन स्टाप सेंहर में आश्रय दिया जाता है। 2025 के जनवरी माह से लेकर सितंबर तक 48 महिलाओं का काउंसिलिंग किया गया है। यह केन्द्र परामर्श सेवाओं के साथ सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। मौके पर एलएडीसी राहुल कुमार, अधिकार मित्र नवीन कुमार, चंपा कुमारी, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।



