गोड्डा
हर एक कार्यकर्ता और बूथ लेवल एजेंट मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सजग रहें : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भतडीहा के गायत्री नगर स्थित पार्टी कार्यालय में सभी प्रखंडों, नगरों, क्षेत्रीय कमिटी, राजाभीठा के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी प्रखंडों नगरों के पर्यवेक्षकों के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेमनंदन कुमार ने किया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जा रहा है। उस पर गंभीरता से चर्चा हुई। सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक बूथ पर अपना अपना बूथ लेवल एजेंट देने के प्रावधान के तहत गोड्डा जिला अंतर्गत आने वाले सभी 1207 बूथों पर BLA बहाल करने के क्रम में सभी प्रखंड द्वारा सभी बूथों पर BLA नियुक्त कर लिया गया है। जिसे जमा किया गया। कुछ बूथों परजिसमे किसी कारणबस BLA नहीं बना है। उस पर सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि कि 14. 10. 25 तक सभी 1207 बूथ पर BLA बहाल कर जिला निर्वाचित पदाधिकारी गोड्डा को सुपुर्द कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता और बूथ लेवल एजेंट मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सजग रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने किसी भी मतदाता का नाम छुटे नहीं। किसी मतदाताओं को यदि किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो आप सभी कार्यकर्ता मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने का काम करेंगे। आप सभी जानते हैं की चुनाव आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार खास करके दबे कुचले लोगों को वोट देने से वंचित करना चाहती है। साथ ही इसी नाम पर बांग्लादेशी कहकर के वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम हटाने के साजिश में सम्मिलित है। ऐसी स्थिति में हम सभी कार्यकर्ताओं का काफी दायित्व बनता है। हम सभी कार्यकर्ताओं की पैनी निगाह गहन पुनरक्षण कार्यक्रम में रहना आवश्यक है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली सरकार के द्वारा जितनी भी जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं को गांव के अंतिम छोर में खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने और इसका लाभ दिलाने के लिए गांव चलो कार्यक्रम को और तीव्र करने की आवश्यकता पर बोल दिया गया। अंत में बारी-बारी से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपना अपना विचार रखा। कार्यक्रम मेंमुख्य रूप से जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, जिला उपाध्यक्ष श्याम हेंब्रम, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, कयूम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुर्मू , युसूफ अंसारी, सुनील सोरेन, अवध किशोर हसदा, संतोष कुमार, अमीर हम्ज़ा, राजकुमार दास, रामचंद्र मरांडी, सबल मुर्मू, शत्रुघ्न सिंह, सुल्तान अहमद, मो. अजीमुद्दीन, लंबोदर महतो, ताला टुडू, रामजी मुर्मू, सबल मुर्मू, रामचंद्र मरांडी, लक्ष्मण प्रसाद, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



