रामपुर शाहबाद
किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी सचिव से मिले किसान नेता रंजीत यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने बुधवार को शाहबाद की नवीन मंडी समिति में पहुंचकर मंडी सचिव और एसएमआई से मुलाकात की। इस दौरान किसान नेताओं ने मंडी सचिव से किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। भाकियू टिकैत के नेताओं ने कहा कि किसानों को धान तुलवाने में क्रय केंद्रों पर कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अच्छे इंतेज़ाम किए जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख सचिव चौधरी सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, जिला प्रचार मंत्री तेजपाल सिंह, नरेंद्र यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, बन्नू सिंह, अवधेश यादव, कमल सिंह, सोनू आदि रहे।



