जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर जनपद में संचालित विभागों और कार्यालयों में थीम एक दिन का अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर जनपद में संचालित विभागों और कार्यालयों में थीम एक दिन का अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया।
1. आर0एस0के0 इण्टर कॉलेज सिम्भावली की छात्रा कु0 नैनसी को एक दिन का जिलाधिकारी।
2. राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर सिम्भावली की छात्रा कु0 फातिमा को मुख्य विकास अधिकारी।
3. दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा कु0 राजुल मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वि0/रा0।
4. आर्य कन्या पाठशाला हापुड़ की छात्रा कु0 माही शर्मा को ए0आर0टी0ओ0 प्रशासनिक।
5. दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़ की छात्रा कु0 अर्श गोयल को ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन।
6. एस0एस0वी0 इण्टर कॉलेज हापुड़ की छात्रा कु0 नेहा को डी0पी0आर0ओ0।
7. एस0एस0वी0 इण्टर कॉलेज हापुड़ की छात्रा कु0 भावना को डी0पी0ओ0।
कार्यालयों में बालिकाओं द्वारा एक दिन का अधिकारी बनकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका निस्तारण भी कराया गया तथा उस दिवस में कार्यालय में आए सभी कार्यों की देखरेख की गई। एक दिन की जिलाधिकारी कु0 नैनसी जिलाधिकारी कार्यालय में आए विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली और जिलाधिकारी महोदय से निर्देश प्राप्त कर उनके सम्बन्ध में निर्णय दिए साथ ही जनपद के ग्राम कस्तला में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं से तथा उस विद्यालय से मर्ज किए गए बच्चों से जानकारी ली गई और विद्यालय की समीक्षा कर अपना मत जिलाधिकारी महोदय को बताया जिसकी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सराहना की गई और उसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी बनी कु 0 फातिमा द्वारा कार्यालय की कार्यशैली को समझा और कार्यभार संभाला। मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत दिल्ली रोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी की उपस्थिति में कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 80 नवजात बच्चियों को बेबी किट व मदर किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित माताओं व परिजनों से अपील की गयी कि बेटे व बेटी में भेद न करते हुए बेटी के जन्म पर भी उत्सव व खुशियां मनाएं एवं उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी व स्टाफ , वन स्टॉप सेन्टर स्टाफ उपस्थित रहा।


