मथुरा

खफा कमेटी का आदेश, रुकावट डालने वालों से सख्ती से निपटें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में हाईपावर्ड कमेटी नाराज दिखी। अध्यक्ष अशोक कुमार ने जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार से स्पष्ट कहा कि जो भी काम में रुकावट डाल रहे हैं, उनसे अब सख्ती से निपटो। बैठक में संपत्ति के रिकॉर्ड का ऑडिट करने आई दिल्ली के चार्टड अकाउंटेंट की टीम भी शामिल रही। लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने पिछले दिनों मीटिंग में बनाए गए नियमों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने पिछली मीटिंग में दिए गए 2013 से 2016 तक के मंदिर कमेटी के कार्यों का ऑडिट करने के आदेश की भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। कमेटी सही तरीके से आदेशों का पालन न होने पर खफा दिखी। बैठक में सीए और उनकी टीम ने अपने कार्य करने के तरीके से अवगत कराया और कहा कि जल्द ही मंदिर के रिकाॅर्ड का ऑडिट करने के उनकी टीम मंदिर आएगी। इस टीम ने भी अपने कार्यों की पूरी जानकारी दी। इसके अलावा गोलक को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि सीए उनका भी ऑडिट करेंगे। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर पूरी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। वहीं मंदिर के पीछे बने एक भवन निर्माण की जांच के लिए गठित टीम से भी प्रगति रिपोर्ट जानी और कहा कि सभी कामों की समय सीमा निर्धारित है। अब समय सीमा के अंदर ही कार्य होने चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button