मेरठ

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “एक दिवस की क्षेत्राधिकारी” बनी छात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08.10.2025 को सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर बाजार की कक्षा-12 की छात्रा कुमारी परी को एक दिवस के लिए क्षेत्राधिकारी सर्किल कैंट बनाया गया। कुमारी परी द्वारा चार्ज ग्रहण कर कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा कार्यालय पर आई शिकायतों को सुना गया । इसके पश्चात थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात एवं मिशन शक्ति केंद्र सदर बाजार का भ्रमण कर पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी की गयी। निरीक्षण के दौरान कुमारी परी ने महिलाओं को निडर बनने एवं समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया, साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की सराहना करते हुए अपने सुझाव मीडिया बंधुओं के साथ साझा किए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button