हापुड़

बिरयानी देने में हुई देरी पर युवक ने की मारपीट

जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र निवासी नजर ने कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में तहरीर देकर एक युवक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित नजर ने बताया कि वह गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के पास बिरयानी बेचने का काम करता है। बुधवार की शाम एक युवक बिरयानी खरीदने आया, लेकिन ग्राहकों की भीड़ होने के कारण बिरयानी देने में थोड़ी देर हो गई। इसी बात पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर नजर के साथ मारपीट की। नजर के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button