सितंबर माह में 16 पर गुंडा एक्ट, 281 वारंटी हुए गिरफ्तार

अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सितंबर में अमरोहा पुलिस स्तर पर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी की गई है। इसमें 16 अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 281 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आठ रिकवरी वारंट, 41 माल बरामदगी, माल मुकदमाती में 85 वाहनों की नीलामी, 36 नए सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन, 24 परिवारों में कराया गया समझौता शामिल है। 59 अभियोग में 110 अभियुक्तों को सजा कराई गई जिनमें 3.03 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पांच अभियोग में नौ अभियुक्तों को आजीवन कारावास, दो अभियोग में दो अभियुक्तों को 25 साल की सजा तथा अन्य दो अभियोग में दो अभियुक्तों को दस साल जेल की सजा हुई है। वहीं, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चले अभियान में एमवी एक्ट में 6426 वाहनों का चालान किया गया। 31 वाहन सीज किए गए और 146 डग्गामार वाहनों का चालान किया गया।



