हापुड़

बड़ी कार्रवाई: हापुड़ में एक्सपायरी अचार बेचने का भंडाफोड़

40 लाख के 250 ड्रम सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

​हापुड़। खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी डेट और सड़ा-गला अचार बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापेमारी के दौरान एक फैक्ट्री से भारी मात्रा में पांच साल तक पुराना एक्सपायरी अचार बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।​जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग की टीम ने देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित नरवादा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में कथित तौर पर 5 साल तक पुराना और एक्सपायरी अचार तैयार कर विभिन्न इलाकों में बेचा जा रहा है। ​सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने एक्सपायरी डेट के लगभग 250 अचार के ड्रम बरामद किए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। टीम ने अचार के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। बरामद हुए पूरे अचार को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ​इस छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, आरपी गुप्ता, प्रियांक श्रीवास्तव, शहरीश सादात समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button