अमरोहा
सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्यों में मंडी धनौरा के इंस्पेक्टर प्रथम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के तहत सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने में मंडी धनौरा इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार सबसे ज्यादा 2370 अंक हासिल कर कॉप ऑफ द मंथ चुने गए। दरोगाओं की रैंकिंग में नौगांवा सादात सर्किल से कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष बालियान 892, धनौरा सर्किल से शेरपुर चौकी प्रभारी नवीन भाटी 924 और हसनपुर से कस्बा चौकी प्रभारी राम प्रकाश ने 316 अंक हासिल कर पहले नंबर पर रहे है। एसपी अमित कुमार आनंद ने इन सभी को कॉप ऑफ द मंथ की उपाधि से सम्मानित किया है।
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारियों की रैंकिंग में 2244 अंक से थानाध्यक्ष रजबपुर कोमल तोमर दूसरे, 2176 अंक से प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर तीसरे, 1062 अंक से थानाध्यक्ष आदमपुर कुमरेश त्यागी चौथे रहे हैं। 930 अंक पाकर डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
इसके अलावा थानाध्यक्ष बछरायूं छठवें, थानाध्यक्ष सैदनगली विकास कुमार सातवें, प्रभारी निरीक्षक हसनपुर प्रेमपाल सिंह आठवें, प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार नौवें, प्रभारी निरीक्षक नौगांवा सुनील कुमार दसवें, प्रभारी निरीक्षक थाना अमरोहा देहात प्रमोद कुमार 11वें, थानाध्यक्ष रहरा 12वें, थानाध्यक्ष महिला थाना मीनाक्षी गुप्ता 13वें, थानाध्यक्ष महिला थाना गजरौला प्रिया रानी 14वें व प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना जितेंद्र बालियान ने 15वें नंबर पर रहे।




