गोड्डा

ठाकुरगंगटी में मंत्री करेंगी शिलान्यास

जनसंपर्क में भी होगी शामिल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का ठाकुरगंगटी में आगमन आज होने जा रहा है। बताया जाता है कि ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र में शिक्षा, सिंचाई और लोकतांत्रिक अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। बताया गया कि सुबह 09:30 बजे ग्राम स्वास्थ्योड़िया में गंगा नगर पंप नहर योजना के तहत अद्द ब्रिज निर्माण एवं गैप भाग का ब्रिक लाइनिंग कार्य (प्रा. राशि ₹2.41 करोड़) का शिलान्यास, सुबह 10:00 बजे ग्राम पंचायत ठाकुरगंगटी में डिग्री कॉलेज (प्रा. राशि ₹39.21 करोड़) के शिलान्यास कार्यक्रम, सुबह 11:00 बजे ग्राम किमागंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान वोट चोर, घर छोड़ के तहत प्रखंड स्तरीय हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button