गोड्डा

राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में परिवहन ,विद्युत, भू-राजस्व, सहकारिता (राजस्व अंकेक्षण) उत्पाद, नीलम पत्र, निबंधन, खनन, मतस्य, नगर परिषद, अवैध जमाबंदी, भूमि सीमांकन, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, रेंट कलेक्शन, भू-अर्जन एवं लघु सिंचाई से जुड़े विषयों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो। बैठक के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की राजस्व वसूली पर विशेष देते हुए जिले में स्मार्ट मीटर कनेक्शन यथाशीघ्र उपलब्ध कराए जाए। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जानकारी ली गई। जिन विभागों के राजस्व वसूली से संबंधित रिपोर्ट में कमी पाई गई, उन विभागों के संबंधित अधिकारियों  को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप टारगेट हसिल करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द किए जाएं। उपस्थित सभी कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निबंधन एवं राजस्व वसूली के संबंध में विस्तार पूर्वक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाएं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को झार सेवा के तहत जाति, आवासीय, आय एवं अन्य प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नीलम पत्र पदाधिकारी को नीलम पत्र से संबंधित मामलों का यथाशीघ निष्पादन करने के निर्देश दिए दिए गए।
मौके पर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन कुमार बाघ, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव व आलोक वरण केसरी, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, नगर प्रशासक सह जिला जन संम्पर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल सहित संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button