सिंगरौली
सीकेडी माफियाओ ने जयंत साइलो के पास में सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट, मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले की खदानों में इन दिनों सीकेडी का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और आये दिन इन माफियाओं द्वारा कबाड़, डीजल, कोयले धंधा बढ़ता जा रहा है और इन माफियाओं द्वारा खदानों में घुस अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने में कोई काेर कसर नहीं छोड़ रहे हैं । ऐसा ही एक मामला जयंत ओल्ड सिलो के पास चोरों से मुठभेड़ में सीएचपी के गनमैन-गुलजार ख़ान, ड्राइवर- नसीम खान से मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं है, और गार्ड मुनावर ख़ान भी घायल हुआ है। उनके बयान के अनुसार चोर लगभग 40 से 50 संख्या की संख्या में थे। सूत्रों के अनुसार परियोजना क्षेत्र में आधा सैकड़ा की संख्या में इन बदमाशों व कबाड़ चोरों की संख्या यह दर्शाती है कि इनको पुलिस से कोई डर नहीं है और आये दिन ऐसी घटनाआें को अंजाम दे रहे सुरक्षा प्रहरियों को गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन बदमाशों में कुछ लोगों को जानकारी लग गई और जल्द ही इन पर कार्रवाही भी करने वाली है।




