गोड्डा
भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा भू – अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू-अर्जन पूर्ण परियोजना सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त द्वारा भू -अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भू-अर्जन से संबंधित मामलों में अग्रेतर कार्रवाई करने एवं अधियाची पदाधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयन कराए जाने आदि कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में समीक्षा की गई। सभी अधियाची पदाधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयन कराए जाने आदि कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निदान हेतु विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। मौके पर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर पवन वाघ, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू – अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल सहित भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



