अमरोहा

हसनपुर में डेरी संचालक के घर कुमल लगाकर लाखों की चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र गांव शेखपुर झकड़ी में बीती रात डेरी संचालक राजीव पाल के घर लाखों की चोरी हुई है अज्ञात चोरों ने कुमल काटकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया चोरों ने घर से दो सोने के आभूषण तीन चांदी की वस्तुएं और पचास हजार रुपये नगद चुरा लिए पीड़ित राजीव पाल के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये है राजीव पाल डेरी और किराना स्टोर चलते है उन्होंने बताया कि पचास हजार रूपये की यह नजदीक करवा चौथ के कारण डेरी पर दुध बेचने वाले लोगो को भुगतान करने के लिए रखी गयी थी उनका घर नूरपुर रोड पर जंगल मे स्थित है घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button