गोड्डा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा‌। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पोड़ैयाहाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झपनीबांध सभागार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा ने की। उन्होंने कहा कि आज का दिन लड़कियों को संकल्प लेने की जरुरत है। समाज के निवनिर्माण में किशोरियां अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। इससे बाल विवाह जैसी तमाम कुप्रथा का समूल नाश संभव है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्कसी जैसी कुरीतियों के समूल नाश के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। शिक्षिका संगीता स्वराज ने कहा कि आधुनिक युग डिजीटल पीढ़ी का है। इससे हमें फायदा भी है तो गलत उपयोग करने से भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए छात्राओं को जरुरत भर ही इंटरनेट व मोबाइल का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि छात्राओं को सरकार की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में कोई ऐसा व्यवहार कदापि न करें जिससे आपका और समाज की बदनामी हो। बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश का नाम रोशन करने की सलाह दी। पीएलवी मो. हसीब ने कहा कि 18 दिसंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मान्यता दी। ताकि दुनियां भर की लड़कियों के जीवन में आनेवाली चुनौतियों को पहचाना जा सके। यह संभवत: हर बच्ची के लिए अलग भी हो सकती है। कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पोक्सो जैसे कठोर कानून बनाये गये हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरुरत है। मौके पर पीएलवी नुसीब किस्कू, शिक्षक युसूफ अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button