नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत पार्टी कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया नेताजी की पुण्यतिथि के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए यह संकल्प लिया कि वे नेताजी के आदर्शों और विचारधाराओं पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से यह प्रण लिया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। ताकि प्रदेश में विकास के कार्यों को गति दी जा सके। यह कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव के प्रति कार्यकर्ताओं की गहरी आस्था और पार्टी के भविष्य के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, तेजपाल प्रमुख, आदेश गोस्वामी, राजेश यादव, अय्यूब सिद्दीकी, इकबाल कुरेशी, जयवीर सिंह तोमर, फारुख प्रधान, सद्दाम कुरेशी, अख्तर मलिक, लवी तोमर, शहजाद चौधरी, हसीन चौधरी, पदम सिंह जाटव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहै।


