गाजियाबाद
राजघाट पर शराबबंदी हेतु सत्याग्रह : सुल्तान सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
देश में शराबबंदी लागू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया संयुक्त शराबबंदी मोर्चा भारत के तत्वावधान में आज राजघाट स्थित गांधी समाधि पर एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। इस सत्याग्रह का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक सुल्तान सिंह ने किया।
सत्याग्रह में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें उत्तराखंड प्रभारी एवं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री जे. सी. उप्रेती, स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव राज सूद, परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी, पश्चिम बंगाल प्रभारी कल्याणी दास, उड़ीसा प्रभारी शुभेंदु, चेन्नई प्रभारी शिव जी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के प्रांत प्रभारी सहित अनेक राज्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए देशभर में ऐसे सत्याग्रह अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “शराबबंदी केवल एक कानून नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को नशे की जंजीरों से मुक्त कराने का संकल्प है।”
मोर्चा का कहना है कि शराबबंदी से समाज में पारिवारिक, आर्थिक और नैतिक सुधार संभव हैं और इसके लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जयेगा



