हापुड़

माता महालक्ष्मी दरबार में वैश्य समाज का 16वां हवन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित चंडी रोड पर बने माता महालक्ष्मी महाराजा अग्रसेन भवन में शुक्रवार को कुलदेवी माता महालक्ष्मी के दरबार में 16वां हवन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। हवन का संचालन पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान वैश्य अग्रवाल महासभा (रजि०) के महामंत्री सुदीप गोयल सपरिवार रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से आगामी हवन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान गणेश जी, कुलदेवी माता महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल, कोषाध्यक्ष मंगतराम अग्रवाल, मंत्री भगवान गोयल, उपप्रधान गौरव बंसल, सहित प्रदीप सिंघल, मयूर गुप्ता, जय भगवान गर्ग, नीरज मित्तल, पीयूष गोयल, आनंद अग्रवाल, ललित गोयल, दिनेश गुप्ता, अंशुल गोयल, निशांत गोयल, हार्दिक गोयल, पूजा गोयल एवं राजेश्वरी आदि ने हवन में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button