बरेली

नगर विकास मंत्री ने किया 130 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने सबसे पहले मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की योजना के अंतर्गत 33 केवी लिंक लाइनों का लोकार्पण किया। इसमें किला, कुआंटांडा उपकेंद्र पर लगाए गए पांच एमवीए के पावर परिवर्तक, सुभाषनगर और बदायूं रोड स्थित उपकेंद्र के बीच डाली गई नई 33 केवी लाइन, रहटुइया की नई 33 केवी सिंगल लाइन व जफरपुर उपकेंद्र की नई 33 केवी सिंगल लाइन का लोकार्पण किया गया।
नगर विकास मंत्री ने नगर निगम की 49.32 करोड़ की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी के राइफल क्लब का उद्घाटन किया। यह क्लब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। क्लब में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम, साउंडप्रूफ रेंज की सुविधा दी गई है।
इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि की शताब्दी का पर्व अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। विजन 2047 की यही पुकार समृद्ध हो यूपी का हर घर द्वार… इस नारे के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के मंच पर महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह विधायक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button