राजस्थान

30अक्टूम्बर को सीकर कृषि मंडी बड़ी सभा

रीगंस में सासंद अमराराम ने की मीटिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। सीकर सांसद कामरेड अमराराम ने माकपा व अखिल भारतीय किसान सभा की संयुक्त बैठक रीगंस कार्यालय में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कामरेड हजारीलाल शर्मा ने की, सभा को पूर्व विधायक कामरेड पेमाराम व माकपा राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक, किसान सभा जिला सचिव सागर खाचरिया सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया। सासंद ने रीगंस खण्डेला में पानी की भारी किल्लत के लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को जिम्मेदार बताया। सरकार पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। सरकार जनता को बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करनी में बुरी तरह असफल रही है। किसानों की फसलें अति वृष्टि के कारण बुरी खराब हो गई है, परन्तु सरकार और फसल बीमा कम्पनियाँ किसानों को अभी तक कोई राहत नहीं दी है। फसल बीमा पिछले वर्षों का भी अभी तक बकाया चल रहा है। फसल बीमा कम्पनियाँ भी सरकार से मिलीभगत से किसानों को लूटने में लगी है।
सरकार बिजली उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर के नाम से लूटना चाह रही है। जब पहले से ही मीटर सही चल रहे है तो सरकार सिर्फ कम्पनियों को फायदा पंहुचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाना चाह रही है।
अमराराम ने जोर देकर कहा कि जनता की लूट और कम्पनियों को फायदा वाली नीति कत्तई बर्दास्त नहीं होगी। आने वाली 30 अक्टूबर को सीकर की कृषिउपज मंडी विशाल आम सभा की जायेगी। जिसमें किसान, मजदूर, महिला, विद्यार्थी, नौजवान, व्यापारी व आम जन भाग लेगा। आज की मीटिंग में सुभाष नेहरा, सूरजभान धायल, गोपाल सिंह, केशाराम धायल, मालीराम सौगण, सागर मल, सुरेन्द्र खोखर, सुरेन्द्र डोडवाडिया, सीताराम पावण्डा एडवोकेट, प्रेम प्रकाश, शंकर लाल, जवाहर सिंह, मदन लाल, रामेश्वर लापुआ सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button