गोड्डा

डूमरपालम में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सुंदरपहाड़ी/गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत जीतपुर कोल ब्लॉक क्षेत्र के डूमरपालम गांव में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, गोड्डा एवं टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, गोड्डा के द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में कुल 05 कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 35 युवक एवं युवतियों का चयन सिक्योरिटी गार्ड में किया गया। इस रोजगार मेला का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा  सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेला में आए कंपनियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोजगार के अवसरों की  जानकारी प्रदान की तथा इच्छुक युवाओं से आवेदन एवं सहमति पत्र प्राप्त किया। अवसर पर  डुमरापालम गांव में निर्मित बालवाड़ी विद्यालय का भी  शुभारंभ किया गया। इस विद्यालय का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीगंगा पहाडिया एवं टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी सदानन्द सिंह, सुषमा, राजु, सर्वजीत एवं जितेन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन एवं कंपनी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से गांव के निवासियों को ना सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि भविष्य में रोजगार के अत्यधिक अवसर प्राप्त होंगे‌। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button