बेतुल
बैतूल बीएमएस की बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक आज बिजली कर्मचारी महासंघ कार्यालय बैतूल में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार ने बताया कि बैठक का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड़ ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अक्टूबर को सामाजिक समरसता दिवस मनाया जाएगा। 3 नवंबर को जिला स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठनों की प्रदेश स्तरीय मांगों को शामिल किया जाएगा जिन पंजीकृत यूनियनों को तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें नवंबर-दिसंबर माह में अधिवेशन आयोजित कर नई कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया गया।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष संपत दरवाई, जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड़, नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार, भवन निर्माण मजदूर संघ के महामंत्री मिरचंद साहू, दिनेश बरड़े, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश देवडे, आंगनबाड़ी संघ से मीरा पंडोले, ट्रांसपोर्ट मजदूर संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश बंजारे, नवीन कुमार तथा अंशकालिक श्रमिक मजदूर संघ से राहुल चडोकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




