
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
महागामा/गोड्डा : स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन सेंट थॉमस स्कूल, गोविंदपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर फादर विपिन वर्गीस रहे। जबकि अतिथि के रूप में सिस्टर कुसुम, कृष्ण कुमार शाह, रूपक कुमार एवं शिव कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर अनेक खेल विधाओं में भाग लिया। फुटबॉल में फुटबॉल क्लब शांति नगर ने प्रथम स्थान तथा मोहनपुर क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ (लड़कों) में जेम्स हेंब्रम ने प्रथम, क्रिस्टोफर बेसरा ने द्वितीय, ज्योतिष हेंब्रम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लॉन्ग जंप (लड़कों) में विनय बासकी ने प्रथम, आशीष कुमार ने द्वितीय और राहुल राफेल ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम स्थान सेंट थॉमस स्कूल, गोविंदपुर महागामा और द्वितीय स्थान सेंट थॉमस स्कूल, डकैता, ललमटिया ने प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ (लड़कियों) में मीनू किसकु ने प्रथम, ज्योति जास्मीन हेंब्रम ने द्वितीय और जोसीन हेंब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग (लड़कियों) में पुतुल मरांडी ने पहला, साक्षी सोरेन ने दूसरा और बेबी कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और ‘स्वस्थ राष्ट्र-समृद्ध राष्ट्र’ के संकल्प को मजबूत करना रहा। आयोजन में मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अलावा कृष्णकांत, तपन दे एवं आफताब आलम सहित कई सक्रिय युवा मौजूद थे।



