सिंगरौली

एनटीपीसी कॉलोनी गेट पुल पर खुद पार्षद ने भरे गड्डे

नगर निगम  पर उठे सवाल

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, दुर्घटनाओं से परेशान जनता ने ली राहत की सांस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत थाना विन्ध्यनगर से एनटीपीसी कॉलोनी गेट के बीच स्थित पुल की हालत लंबे समय से जर्जर थी। पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का केंद्र बन गया था। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कई बार नगर निगम को सड़क मरम्मत के लिए आगाह किया, लेकिन जब बार-बार की अपील के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने स्वयं अपने खर्चे पर रविवार के पुल की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया। पार्षद मिश्रा ने गिट्टी, रेत और सीमेंट की व्यवस्था कर स्थानीय नागरिकों की मदद से गड्डों को समतल कराया। उनकी इस पहल से जहां आमजन को तत्काल राहत मिली, वहीं नागरिकों ने पार्षद के इस जनसेवी कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब जिम्मेदार विभाग चुप बैठे हैं, तब पार्षद मिश्रा ने जो किया है, वह सच्ची सेवा का उदाहरण है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button