अमरोहा
9 किसानों के ट्यूबवेलो से हजारों का माल चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के सैद नागली थाना क्षेत्र में बैखौफ चोरों ने 9 किसानों के ट्यूबवेलो से समरसेबिल चलाने वाले उपकरणों को चोरी कर लिया है l चोरी होने से किसानो में सनसनी फैली हुई है l पुलिस को चोरो के खिलाफ तहरीर दे दी है l
थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव में किसानो के ट्यूबवेलो के समरसेबल चलाने वाले उपकरण चोरी करने वाला गैंग सक्रिय हैं l गांव सूमाठेर निवासी यादराम पुत्र काले सिंह की ट्युबवेल की कोठरी का गेट तोड़कर स्टारटर 20 मीटर केबल चोरी कर लिया l ओमकर पुत्र खेमा का स्टार्टर व केबिल चोरी लिया गया l उदल पुत्र दुर्गा सिंह ग्राम कनेटा की मढ़ेयो का स्टार्टर केबिल को चोरी कर लिया गया l विजेंद्र सिंह के दो स्टार्टर व ऑप्ररेटर केबिल को चोरी कर लिया गया l गजेंद्र सिंह पुत्र डालचंद, कुँवरपाल पुत्र प्रकाश, महेश, भगत सिंह पुत्र रामचंद्र, रामप्रकाश पुत्र घासीराम, सरदार पुत्र कुंदन सिंह ग्राम कनेटा की मढ़ेयो के स्टार्टर ऑपरेटर व केबिल को चोरी कर लिया गया l इसके अलावा शोकत अली ग्राम कनेटा का स्टार्टर व केबिल को चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया l पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दे दी गई है l चोरो ने किसानो निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है l किसान संगठन लगातार किसानो के उपकरण चोरी किए जाने से पुलिस के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन भी करते चले आ रहे है l पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है l



