गाजियाबाद

गांगनोली गांव की दर्दनाक घटना

महिला और दो बच्चों की मौत, परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनोली गांव में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला इसराना और उसके दो बच्चों सोफिया , सुबैया रविवार को तीनों के शवों का बागपत में पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शवों को ले जाकर परिजनो ने लोनी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
शवों के लोनी पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर पर एकत्र हो गए। माहौल गमगीन हो गया और मृतका के परिजनो का रो-रोकर बुराक्षहाल था  मृतका के पिता ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
मृतका के भाई ने अपने बहनोई मुफ्ती इब्राहिम पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया । घटना के खुलासे के लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस का दावा है कि छह घंटे के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दो बाल अपराधियों को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा और एक छुरी बरामद की गई है।
हालांकि, मृतका के परिजन अब भी इस घटना में मृतका के पति मुफ्ती इब्राहिम की भूमिका की जांच की मांग पर अड़े हुए है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button